१. पूर्णतया भरा हुआ आवेदन अन्तिम तिथि तक
महाविद्यालय को प्राप्त हो जाने चाहिए।
२. आवेदन पत्र की प्राप्ति में किसी भी कारण से विलम्ब के लिए महाविद्यालय
उत्तरदायी नहीं होगा।
३. अपूर्ण आवेदन पत्र त्रुटिपूर्ण अथवा अन्तिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन
पत्रों को अस्वीकार कर दिया जायेगा।
४. अधिप्रतिनिधित्व (वेटेज) प्रमाण पत्र, विकलांग/महाविद्यालय के कार्यरत कर्मचारी
के आश्रित/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवाश्रम शिक्षण संस्थान में अध्ययन किया हुआ
छात्र/छात्रा, एन०एस०एस० के प्रमाण पत्र संलग्न किए जायँ।
५. यदि किसी अभ्यर्थी ने जालसाजी करके या अन्य फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र देकर
आरक्षित वर्ग की सुविधा का लाभ लेने का प्रयास किया है या लाभ लेकर महाविद्यालय में
प्रवेश किया है तो महाविद्यालय प्रशासन उसके आवेदन पत्र को एवं परीक्षा प्रवेश पत्र
को निरस्त करने का और उसके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करने का पूरा अधिकार रखता
है।
६. अभ्यर्थी केवल एक ही प्रकार के क्षैतिज आरक्षण आरक्षित वर्ग का अधिकारी है। यदि
किसी अभ्यर्थी ने एक से अधिक आरक्षित वर्ग का चयन किया है तो महाविद्यालय को अपने
विवेक द्वारा एक को छोड़ कर शेष को निरस्त करने का अधिकार होगा।
७. आवेदन पत्र जमा करने के बाद अभ्यर्थी के किसी भी वर्ग में किसी प्रकार का
परिर्वतन नहीं किया जायेगा।
८. अस्वीकृत आवेदन पत्र से सम्बन्धित शुल्क किसी भी दशा में वापस नहीं किया जायेगा।
९. कार्यालय को प्राप्त आवेदन पत्रों में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की अनुमति
नहीं होगी।
१०. आवेदन पत्र जमा कर Receiving अवश्य प्राप्त कर लें तथा यह सुनिश्चित कर लें कि
आवेदन प्राप्त करने वाले कर्मचारी ने अपने हस्ताक्षर अंकित कर दिये हैं।
आवेदन पत्र भरने के लिए निर्देश:-
१. अभ्यर्थी को काले बालपेन से अपनी हस्तलिपि में और बिल्कुल साफ तरीके से आवेदन
पत्र अंग्रेजी के बड़े अक्षरों (CAPITAL LETTERS) में भरना चाहिए।
२. आवेदन पत्र की लिखावट स्पष्ट होनी चाहिए।
३. आवेदन पत्र में यथास्थान अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, एवं पति/पत्नी का
नाम अंग्रेजी के बडे अक्षरों में भरें। अभ्यर्थी नाम के पूर्व
MR/MISS/MRS/MS/KM/SMT/SRIMATI/SRI/DR/ENGG/LATE इत्यादि शब्दों का प्रयोग कदापि न
करें।
४. आवेदन पत्र के बने खाने में अपना स्पष्ट नवीनतम बिना प्रमाणित किया हुआ बाक्स के
आकार का फोटो चिपकायें। कृपया पिन या स्टेपल का प्रयोग न करें। फोटो का आकार बने
हुए बाक्स से बड़ा कदापि नहीं होना चाहिए। कृपया ध्यान दें कि सभी फोटो एक समान होने
चाहिए।
५. आवेदन पत्र में अपना हस्ताक्षर करें। यही हस्ताक्षर प्रवेश पत्र पर जाँच के लिए
अंकित होगा। किसी भी प्रकार का अन्तर (इस हस्ताक्षर और परीक्षा के समय किए गये
हस्ताक्षर में) होने पर परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया जायेगा।
६. आवेदन पत्र के Cast सामने बने बाक्स में General (सामान्य वर्ग), OBC (अन्य
पिछड़ा वर्ग), SC (अनुसूचित जाति) ST (अनुसूचित जनजाति) लिखें।
७ आवेदन पत्र Waitage अपने उपवर्ग के सामने बने बाक्स में () सही का चिह्न करें।
८. आवेदन में विभिन्न कोटि में माँगे गए अधिभार (जो ८% से अधिक नहीं होनी चाहिए) को
अवश्य अंकित करें।
९. आवेदन पत्र में उस विषय का उल्लेख करें जिस विषय में आप प्रवेश लेना चाहते हैं।
१०. आवेदन पत्र में एस०टी०डी० सहित दूरभाष/मोबाइल संखया आदि हो तो अवश्य लिखें।
११. आवेदन पत्र अधूरा भरे जाने पर या किसी सूचना के न भरे जाने पर बिना किसी सूचना
के निरस्त किया जा सकता हैं
१२. पिता/अभिभावक (यदि पिता जीवित नहीं है) का घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करायें।